उज्जैन में हेलमेट पहनकर दिया लूट की घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में हेलमेट के हो-हल्ला के बीच उज्जैन में बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहनकर एक वृद्ध महिला के पास पहुंचे और सोने के कंगन उतरवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया और रफ्फूचक्कर हो गए,,,
🔸🪖 नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित साईं धाम कॉलोनी निवासी सरोज पति प्रेमचंद जैन रोज की तरह चौमुखा जैनालय (मंदिर)सुभाष नगर जा रही थी, इस दौरान पारस ट्रेंड्स के पास खाकी पेंट काली जरकीन और सर पर हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला को रोक कहा आंटी जी आगे चोर उचक्के घूम रहे हैं आप अपने कंगन उतार कररख लो,बातों में आकर महिला ने कंगन उतारकर बटूएं में रख लिये,
🔸इस पर लुटेरे बोले की बटुए से निकालकर कागज में बांध लो तो महिला बोली नहीं बटूएं में ही ठीक है,इस बीच एक अन्य युवक(मुंह बंधा)भीमहिला के पास पहुंचा और अपनी चैन निकालकर उन दो लूटेरों को दे दी,जिस पर कागज में रखकर दोनों ने पुनःउसे चैन वापस कर दी,इसी तर्ज पर महिला केकंगन बटुए से निकालकर कागज में रखें और बातों में उलझाकर पहले से दूसरे कागज में बंधें नकली कंगन महिला को दे दिए आगे मंदिर पहुंचकर महिला ने जब कंगन खोलकर देखें तो घटना की जानकारी लगी,
🔸🪖इस पर परिजनों केसाथ महिला थाने पहुंची और घटनाक्रम बताया,दोनों कंगन का वजन 6 तोला करीब बताया है जो 7 लाख से ऊपर की कीमत रखता है
🔸पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है
🔸🪖शहर भर में हेलमेट के हो-हल्ला के बीच,हेलमेट को ही हथियार बनाकर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया,,, इतना ही नहीं बाकायदा खाकी पेंट पहन कर हेलमेट लगा कर पहुंचे,जिससे कि महिला को लगे की पुलिस है जो अलर्ट करने आईं हैं,,,

Exit mobile version