
हीरानगर थाना अंतर्गत रायल बंगलो में रहवासियों ने नीरज नामक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। वह चोरी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। सुखलिया स्थित टाउनशिप में बड़े बंगले बने हैं।
नीरज देर रात जयंत कोचर के घर में कूद गया था। आवाज सुनकर स्वजन उठे और नीरज को पकड़ लिया। रात में ही रहवासियों को एकत्र किया गया। उसने बताया कि टाउनशिप में रहने वाले डाक्टर के घर में केयर टेकर के रूप में काम करता है।
