इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किए फोटो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा के मरीमाता इलाके में रहने वाली एक महिला ने रामकृष्ण कुर्मी नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उसके फोटो एडिट कर अश्लील कमेंट्स के साथ वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि इस आईडी से उसकी आईडी पर भी धमकियां आ रही है।
जब इस आईडी पर आरोपी से कहा गया कि वह उसे नहीं जानती तो आरोपी अपशब्दों का उपयोग करने लगा। इस दौरान उसका नंबर मांगा तो उसने नंबर भेजा। इस पर समझाने के दौरान भी आरोपी अपशब्द कहता रहा। पुलिस ने मामले मे आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version