इंदौर में 7 साल की बच्ची को छीनने की कोशिश: मां ने युवक की धुनाई की, फिर भीड़ ने पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक युवक ने 7 साल की बच्ची को उसके मां के हाथ से छीनने की कोशिश की। इस पर महिला ने विरोध करते हुए युवक को कॉलर पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। नशे में धुत युवक महिला और उसकी बच्ची के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है और बच्ची को अपने पास खींचने की कोशिश करता है। महिला ने पहले खुद उसका सामना किया। फिर युवक की हरकतें बढ़ने पर उसने लोगों से मदद मांगी। इसके बाद भीड़ ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की। वायरल वीडियो के आधार पर परदेशीपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version