इंदौर में हिंदूवादी नेता को धमकी देने पर FIR:सोशल मीडिया पर कही थी सर कलम करने की बात; आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता विभाग के पदाधिकारी तन्नू शर्मा को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्रीपुरा थाना पुलिस के अनुसार, तन्नू शर्मा निवासी आदर्श इंदिरा नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अल्तमस निवासी छत्रीपुरा ने सोशल मीडिया पर उनकी एक खबर के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सिर कलम करने की धमकी दी थी। आरोपी ने तन्नू को “आतंकी” बताते हुए लिखा कि वह हिंदुत्व के नाम पर आतंक फैला रहा है। शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले देवास के कमलापुर थाना क्षेत्र में तन्नू शर्मा पर हमला हुआ था। उस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई, जिसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरी पोस्ट डाली।
घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने कुछ दिन पहले थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार को आरोपी अल्तमस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version