इंदौर में सगे भाईयों ने की व्यापारी के घर वारदात:सोने-चांदी के आभूषण सहित 3 लाख कैश जब्त, माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की खजराना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी और सुनार को पकड़ा है। आरोपी ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर एक माह पहले व्यापारी के यहां वारदात की थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ाए आरोपियों पर पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। टीआई मनेाज सेंधव की टीम ने अकरम पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी खजरानी कांकड़ को पकड़ा है। जबकि उसका सगा भाई जावेद उर्फ पप्पन, निवासी मदीना नगर फरार है। आरोपियों के पास से 16 लाख के जेवर और 3 लाख रुपए कैश मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मुशर्रफ पुत्र मुस्तकीम अहमद, निवासी 201 स्कीम नंबर 94 रिंग रोड खजराना के यहां 5 फरवरी 2025 की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुशर्रफ इस दिन परिवार की शादी में एचबीके गार्डन गए थे। दूसरे दिन जब वह वापस आए तो पूरे घर का सामान साफ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें आरोपी एक घर के पास से जाते हुए दिखे। पुलिस ने जब मुखबिर की शंका पर दोनों को पकड़ा तो उनके पास से जेवर और कैश बरामद हो गए। आरोपियों ने कबूला कि वह सूने घरों को निशाना बनाते थे। मुशर्रफ के घर ताला लगा देख आरोपी अंदर घुसे और लाखों का माल लेकर फरार हो गए।
सुनार ने खरीद लिया था पूरा माल
खजराना पुलिस ने इस मामले में सुनार शेख फराज पुत्र अकबर अली उमेर, निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को भी आरोपी बनाया है। आरोपी ने बिना बिल के दोनों चोरों से माल खरीद लिया था। शेख फराज के बारे में जानकारी मिली है वह काफी समय से दोनों चोरों से चोरी का माल खरीदता आ रहा है। पुलिस शेख फराज से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version