इंदौर जिले में छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लव जिहाद के आरोपित मोहसिन खान के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महूगांव नगर परिषद अंतर्गत मोहसिन के दो पुश्तैनी मकानों के अवैध कब्जे को प्रशासन के अमले ने ढहा दिया।
धारनाका क्षेत्र में नाले पर बनाए गए थे मकान।
केस दर्ज होने के बाद संगठन ने की शिकायत।
शूटिंग एकेडमी की आड़ में किया था प्रताड़ित।
इंदौर जिले में छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लव जिहाद के आरोपित मोहसिन खान के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महूगांव नगर परिषद अंतर्गत मोहसिन के दो पुश्तैनी मकानों के अवैध कब्जे को प्रशासन के अमले ने ढहा दिया। कार्रवाई बुधवार को एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नगर परिषद सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
पुश्तैनी मकान नाले पर बने होने की शिकायत
महू कोतवाली थाने में एक शूटर युवती ने भी मोहसिन पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, एससी-एसटी एक्ट व धमकी देने को लेकर केस दर्ज कराया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने धारनाका क्षेत्र स्थित मोहसिन के मकान को ध्वस्त करने की मांग की गई थी। इस दौरान मोहसिन के पुश्तैनी मकान नाले पर बने होने की शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच की। प्रशासनिक जांच में मिली शिकायत सही पाई गई।
कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत
मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से नाले पर बने मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज किया गया। एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अवैध निर्माण और अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएं।
