इंदौर में रिटायर्ड जेल प्रहरी के बेटे ने किया सुसाइड:भूमाफिया ने प्लॉट पर किया था कब्जा, परिवार को मिला सुसाइड नोट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि ऋषि नगर स्थित उनके प्लॉट पर भूमाफिया ने कब्जा कर उसे बेच दिया था। इस मामले में द्वारकापुरी थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

इंदौर। एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता रिटायर्ड जेल प्रहरी हैं। उनका आरोप है कि भू-माफियाओं और गुंडों ने उनके प्लाट पर कब्जा कर लिया था। इसी के चलते बेटा डिप्रेशन में आ गया और जान दे दी। युवक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। उसमें उसने लिखा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। अन्य बातें भी लिखी हैं।

छत्रीपुरा इलाके में रहने वाले 34 साल के अंकित पिता कमलेश दुबे ने जहर खाकर जान दे दी। अंकित के पिता कमलेश दुबे रिटायर्ड जेल प्रहरी हैं। परिजन ने बताया कि वह दोस्तों को देखने के लिए अस्पताल गया था। इसके बाद रात को घर लौटा और सो गया। रात करीब तीन बजे देखा तो वह बिस्तर के नीचे था। उसे सीपीआर दी और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। अंकित ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

पिता ने लगाए यह आरोप, भू-माफिया ने बेच दिया प्लाट

- Advertisement -

अंकित के पिता कमलेश दुबे का कहना है कि जीवनभर की कमाई से ऋषि पैलेस में एक प्लाट खरीदा था। उस पर प्रेम प्रजापत नामक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। प्रेम ने प्लाट पर बेटे और उसके साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत द्वारकापुरी थाने में की और पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इसके बाद प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था। बाद में जमानत पर आने के बाद प्रेम फिर से परेशान करने लगा और उसने प्लाट बेच दिया। इसके बाद से अंकित डिपे्रशन मेें था। कई बार पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

Exit mobile version