इंदौर में रिजल्ट बिगड़ने के तनाव में छात्रा का सुसाइड:12वीं में फेल होने पर प्राइवेट फॉर्म भरा, सप्लीमेंट्री आई, उसमें भी फेल हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के संजय नगर में रहने वाली एक छात्रा ने गुरुवार को जहर खाकर जान दे दी। बताया जाता है कि उसे एक साल पहले एग्जाम में सप्लीमेंट्री आई थी। जिसमें वह फेल हो गई थी। पिता ने दूसरी बार प्राइवेट फॉर्म भरवाया था। इसका भी एक दिन पहले रिजल्ट आया था। जिसमें छात्रा फेल हो गई थी। इसी तनाव के चलते उसने सुसाइड कर लिया। राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि खुशी (18) पुत्री संजय वर्मा, निवासी संजय नगर ने गुरुवार शाम अपने घर में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां देर शाम उसे एमवाय भेजा गया। खुशी की रात में यहां मौत हो गई।
बहन रंजना ने बताया कि खुशी 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। पिछले साल वह फेल हो गई थी। पिता ने फिर से प्राइवेट फॉर्म भरवाया था। दूसरी बार एग्जाम में उसे सप्लीमेंट्री आ गई। सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी वह फेल हो गई। इस बात को लेकर वह तनाव में चल रही थी। खुशी के पिता मज़दूरी का काम करते हैं। परिवार में छोटी बहन रंजना और एक भाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Exit mobile version