इंदौर में राजकुमार ब्रिज के नीचे निगम की कार्रवाई:बावड़ी पर बनी चार दुकानों को हटाया, दल बल के साथ पहुंचा था अमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभ नगर क्षेत्र में नगर निगम की रिमूवल टीम ने कार्रवाई की। गुरुवार को टीम दलबल के साथ यहां पहुंची। यहां पर बावड़ी पर बनी चार दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि, बावड़ी पर स्लैब डालकर इस पर अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां पर चारों दुकानें बंद पड़ी थी, जिनकी हालत भी जर्जर हो चुकी थी। निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश के बाद टीम ने यहां कार्रवाई की है। गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल टीम दो जेसीबी और पुलिस बल के साथ राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभ नगर क्षेत्र में पहुंची। यहां पर बनी चार दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बावड़ी पर स्लैब डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां पर बनी दुकानों की स्थिति भी जर्जर थी। दुकानों की स्थिति को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो इसके चलते रिमूवल विभाग ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानों को हटा दिया।

Exit mobile version