इंदौर में युवक ने जहर खाया:बीमारी के चलते शादी न होने से था परेशान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में जहर खा लिया उसे मंगलवार रात परिजन इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई युवक लंबे समय से त्वचा रोग से पीड़ित था और इसी कारण समाज में उसका विवाह नहीं हो पा रहा था इस बात को लेकर वह डिप्रेशन में रहता था

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतक रवि 32 पुत्र शेरसिंह साकले निवासी गोकुल धाम सिटी ने देर रात घर पर जहर खा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं युवक ने घर में किया था विवाद परिजनों ने बताया कि रवि पिछले दो-तीन दिनों से शराब पीकर घर आ रहा था और शादी न होने की वजह से माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद कर रहा था मंगलवार रात भी घर में झगड़ा हुआ इस दौरान उसका भाई राजेश कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया वापस लौटने पर रवि की हालत बिगड़ी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका राजेश के मुताबिक रवि को लंबे समय से त्वचा रोग था, जिसके कारण समाज में उसे विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही थी उम्र बढ़ने के साथ वह मानसिक रूप से टूटने लगा और अक्सर डिप्रेशन में रहने लगा रविराजेश दंडोतिया इंदौर क्राइम ब्रांच मकान निर्माण का काम करता था, जबकि उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड और भाई एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां काम करता है

Exit mobile version