इंदौर में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हीरानगर में गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एमवाय भेजा गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मृतक का नाम कालू उर्फ शुभम है। करीब सोमवार रात 11 बजे उसके केटीएम शोरूम के पास घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर चाकू के निशान थे।
अभी मृतक के बारे में इतनी ही जानकारी आई है। वहीं, आरोपियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके में शुभम के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
