इंदौर में युवक का फिल्मी अंदाज में ‘अपहरण’, पुलिस को कही ऐसी बात कि उल्‍टा उसी पर शक गहराया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आकाश ने पुलिस को सूचना देने के पहले दोस्तों और स्वजन को बुलाया था।वह घटना और घटना स्थल के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रहा था।राऊ और तेजाजी नगर पुलिस जांच कर चुकी है।आशीष शराब के नशे में भी थाने आया था।टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।आकाश ने पुलिस को सूचना देने के पहले दोस्तों को बुलाया था।वह घटना और स्थल के संबंध में जानकारी भी नहीं दे रहा था।इंदौर। तेजाजी नगर थाना अंतर्गत युवक के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। दो थानों की पुलिस घंटों तक तहकीकात में लगी रही।शुक्रवार को अपहर्ता से बात की तो कहा बदमाशों से बचकर भाग आया हूं। पुलिस को साजिश का शक है। आपराधिक प्रकरण से बचने के लिए साजिश की गई है।

यह है पूरा मामला

घटना राऊ और तेजाजी नगर के बीच की है। आकाश राठौर(द्वारकापुरी) ने भाई आशीष के अपहरण की शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि पीओपी का काम करता है। उसकी राऊ गोल चौराहा के समीप साइट चल रही है।गुरुवार दोपहर 3:30 बजे आशीष उससे मिलने आया था। दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में जरुरी काम से बाइक रोकना पड़ी।अचानक काले रंग की कार(स्पार्पियो) आई और मारपीट कर आशीष को कार में बैठाकर ले गए।वह डर के कारण भाग गया। तेजाजी नगर पुलिस ने रात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया।टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना संदिग्ध है। आकाश ने पुलिस को सूचना देने के पहले दोस्तों और स्वजन को बुलाया था। वह घटना और घटना स्थल के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रहा था।राऊ और तेजाजी नगर पुलिस जांच कर चुकी है। आशीष शराब के नशे में भी थाने आया था।पुलिस को पता चला है कि कुछ दिनों पूर्व राजेंद्र नगर पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन मुकेश खटके की शिकायत पर बाइक सवार बदमाशों पर अवैध वसूली और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था।इस मामले में आकाश व आशीष संदेही है। पुलिस को शक है इस केस में नाम आने पर ही अपहरण की साजिश की गई है।शुक्रवार को पुलिस ने आकाश को कथन के लिए बुलाया तो थाने नहीं गया। आकाश से बात की तो कहा वह बड़वाह में है। आरोपितों के चुंगुल से छुट कर भागा है।

Exit mobile version