इंदौर के मालीखेड़ी में गुरुवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्डे में नहाने गए थे। किनारे पर कपड़े और तैरता शव देख कर ग्रामीण एकत्र हुए और शवों को निकाला। मरने वाले बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
पुलिस ने खोज निकाले तीनों बच्चों के शव
वाटर रिचार्जिंग के गड्डे में तीन बच्चे डूबे
पूर्व विधायक के परिवार का है गड्डा
इंदौर। मालीखेड़ी में गुरुवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्डे में नहाने गए थे। किनारे पर कपड़े और तैरता शव देख कर ग्रामीण एकत्र हुए और शवों को निकाला। गड्डा पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के परिवार द्वारा खोदा गया है।
पुलिस लापरवाही और सुरक्षा में हुई चूक की जांच कर रही है। इंदौर में बीते एक महीने में ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। घटना कनाड़िया से समीप खुड़ैल थाना अंतर्गत ग्राम मालीखेड़ी चौकी टेकरी की है। टेकरी के समीप करीब 50 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा गड्डा खोदा है।
गहराई की वजह से डूब गए तीनों बच्चे
बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण गड्डे में पानी भर गया था। गुरुवार दोपहर बढ़िया कीमा चौकी टेकरी निवासी पांच साल का प्रियांश पुत्र कप्तानसिंह,पांच वर्षीय विराट पुत्र हेमंत अहिरवार और 8 वर्षीय गुनगुन पुत्री कप्तानसिंह अहिरवार नहाने चले गए।
