इंदौर में पुलिस जवान ने किया सुसाइड:सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव; कुछ समय पहले खजराना से परदेशीपुरा में हुआ था ट्रांसफर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले एक हेड कॉन्स्टेबल ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद एमआईजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच की जा रही है।
टीआई सीबी सिंह के अनुसार, यह घटना एमआईजी थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर की है। यहां रहने वाले परदेशीपुरा के पुलिसकर्मी विनोद यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विनोद यादव पहले खजराना में पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनका परदेशीपुरा में ट्रांसफर हुआ था, तब से वे वहीं रह रहे थे। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। विनोद के सुसाइड को लेकर एक युवती के ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आ रही है। जो कनाडिया इलाके की रहने वाली है। इसे लेकर अफसर पुष्टी नही कर रहे। लेकिन इस मामले में भी जांच की जा रही है।
हरियाणा में था 10 दिन से परिवार
विनोद यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्हें पुलिस विभाग में करीब 17 साल हो गए थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। विनोद का परिवार करीब 10 दिनों से हरियाणा गया हुआ था। शाम को विनोद के कमरे का दरवाजा लगा था। जिसमें पड़ोसी ने उन्हें फंदे पर लटके देखा था।
कई बड़े अपराधो में किया खुलासा
पुलिसकर्मी विनोद यादव ने खजराना में सीआई सेल में रहे। पुलिस विभाग के रहते हुए उन्होने कई बड़े अपराधो से पर्दाफाश किया। वही कई बड़ी गैंग भी पकड़ी। उनके सुसाइड को लेकर जब साथियो को जानकारी लगी तो सभी स्तब्ध रह गए। पुलिस विभाग में दोस्तो को यकीन नही हो रहा था कि वह सुसाइड कर सकते है।

Exit mobile version