इंदौर के चौराहों-सड़कों यहां तक की गलियों में पुलिस मैदान में उतरकर तो चेकिंग कर रही है। लेकिन, इंदौर पुलिस अब हाईटेक तरीके से भी ड्रोन से पेट्रोलिंग कर रही है। ड्रोन से उन शेडो एरिया में नजर रखी जा रही है। जहां संदिग्ध और नशा करने वाले छिपकर बैठे रहते हैं और आसानी से पुलिस की नजरों में नहीं आते हैं।
कई थाना क्षेत्रों में ऐसे शेडों एरिया होते हैं जहां पुलिस की नजर नहीं जा पाती है। ऐसी जगह का फायदा संदिग्धों-असामाजिक तत्वों को मिल जाता है। ऐसे जगह पर भी पुलिस की पैनी नजर रहे इसके लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है, ताकि यहां भी नजर रखी जा सके।
ड्रोन कैमरों को भी पुलिस की पेट्रोलिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है और पुलिस की व्यवस्था को भी हाईटेक किया जा रहा है। नशा करने वाले कई बार तंग गलियों में छिपे रहते है जो आसानी से नजर नहीं आते हैं। उनकी तलाश में भी ये ड्रोन पेट्रोलिंग काफी काम आती है।
ये शेडो एरिया, जहां रखी जा रही ड्रोन से नजर
शराब की दुकानों के पीछे का खाली हिस्सा
खाली मैदान
सरकारी स्कूलों के खाली मैदान
रेलवे स्टेशन के पीछे का इलाका
बस स्टैंड के पीछे का इलाका
गुमटियों के आसपास खाली जगह
संदिग्ध मिलने पर पुलिस करती चेकिंग
ड्रोन से पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस का बल भी इलाके में मौजूद रहता है। ड्रोन से पेट्रोलिंग के दौरान जब कैमरे में पुलिस को कोई संदिग्ध मिलते हैं तो पुलिस बल को तुरंत इसकी जानकारी दी जाती है और पुलिस की दो टीमें अलग-अलग तरफ से घेराबंदी कर संदिग्धों तक पहुंचती है और उन्हें पकड़कर उनसे पूछताछ और उनकी चेकिंग करती है। इसी तरह नशा करने वालों पर भी नजर रखी जाती है। हाल ही में चंदन नगर पुलिस ने ड्रोन की मदद से नशा करने वाले को पकड़कर कार्रवाई भी की थी।
शेडों एरिया पर नजर रखी पुलिस
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग की जा रही है। थाना क्षेत्रों में कुछ शेडों एरिया रहते हैं। जिन पर पुलिस की नजर नहीं जा पाती है। इसे शेडो एरिया पर नजर रखने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग की जा रही है।
ड्रोन को पेट्रोलिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह ऐसी नशा करने वाले ऐसी तंग गलियों में या ऐसी जगहों पर बैठे होते हैं, जहां पर पुलिस की नजर नहीं पहुंच पाती है।
ऐसे में ड्रोन के माध्यम से पुलिस की टीम इन जगहों पर ड्रोन पेट्रोलिंग कर संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखती है। हाल ही में चंदन नगर पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान सिरपुर तालाब के समीप एक खंडहर जैसी जगह पर ड्रोन से देखा तो वहां पर तीन संदिग्ध मिले हैं। पुलिस जवानों ने घेराबंदी की थी तो उसने में व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ पीते हुए मिला था, इस पर चंदन नगर पुलिस ने व्यक्ति पर कार्रवाई की थी।
उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग और चैकिंग को इफेक्टिव बनाने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इस ड्रोन पेट्रोलिंग में जो ड्रोन पुलिस के पास उपलब्ध है उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ रेंट पर भी ड्रोन लिए जाते है। चारों जोनों में ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग की जा रही है।
