इंदौर में पति और देवर ने पहले काटे बाल, फिर गर्म चम्मच से दागा सिर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


शिप्रा थाना क्षेत्र में पति और देवर ने क्रूरता की हदें पार कर दी। चरित्र शंका को लेकर महिला के साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट डाले। उसके सिर में लोहे की गर्म चम्मच से मारा और जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में पति और देवर ने क्रूरता की हदें पार कर दी। चरित्र शंका को लेकर महिला के साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट डाले। उसके सिर में लोहे की गर्म चम्मच से मारा और जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया
पुलिस के अनुसार घटना गंगा घाटी गारी पिपल्या की है। 22 वर्षीय काजल नाथ ने पति विजय अंबाराम नाथ और करण अंबाराम नाथ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित विजय उस पर शक करता है। सोमवार को इसी बात पर विवाद हुआ था। विजय ने काजल के सिर के बाल काट दिए और गर्म चम्मच से जला दिया।उसके देवर करण ने भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और विजय व करण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version