इंदौर में नकली नोटों के साथ पकड़ाया जबलपुर का युवक:500 रुपए के 46 नोट किए जब्त; राजस्थान का दोस्त देता था चलाने के लिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने एक युवक के पास से 23 हजार रुपए के नकली नोट पकड़े हैं। आरोपी ने आधे दाम पर यह नोट राजस्थान के अपने एक दोस्त से लेना कबूल किए है। नोट चलने के बाद उसे रुपए का भुगतान करना होता था। अब राजस्थान के आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
टीआई तारेश सोनी की टीम ने शनिवार देर रात इल्वा स्कूल के पास युवक शुभम रजक को नकली नोट चलाते हुए पकड़ा है। वह जबलपुर के लाड़गंज पुरानी मछरई निवासी है। अभी इंदौर में स्कीम नंबर 136 में रह रहा था। उसके पास 500 के 46 नोट मिले हैं। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने ओर नोट होने की बात कबूली है।
राजस्थान के आरोपी की तलाश
मामले में राजस्थान के महिलाल उर्फ मोहित बेड़ा निवासी जोधपुर राजस्थान की तलाश है। शुभम ने बताया कि वही उसे नोट मार्केट में चलाने के लिए देता था। इसके बदले उसे जब नोट चल जाए तो आधे रुपए उसे देना होते थे।
पुलिस ने शुभम का सोमवार को कोर्ट से तीन दिन का रिमांड लिया है। अभी उससे ओर पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version