इंदौर के लसूडिया में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ कोचिंग के बाहर एक आरोपी ने अश्लील हरकत की। छात्रा यहां पर गेट के पर अपनी साइकिल लगा रही थी। इसी दौरान आरोपी अपनी एक्टिवा से आया और गलत तरीके से उसे बेड टच करते हुए फरार हो गया। पुलिस एक्टिवा नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक घटना समर पार्क के यहां की है। 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह हर दिन यहां निजी कोचिंग पर अपनी साइकिल से आती है। बुधवार शाम करीब 6 बजे के लगभग वह जब साइकिल से अपनी कोचिंग आई तो गेट के बाहर वह अपनी साइकिल लगा रही थी।
इसी दौरान वहां एक्टिवा से एक युवक आया और उसने गाड़ी रोककर आगे की तरफ गलत तरीके से टच किया। छात्रा डरकर अंदर भागी। छात्रा ने अपने कोचिंग के टीचर को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने छात्रा के माता-पिता को कॉल किया। बाद में आसपास लड़के की जानकारी निकाली। रात होने के चलते पीड़िता गुरुवार को थाने पहुंची और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।
