इंदौर में ऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:मां कमरे में पहुंची तो फंदे पर लटके मिला; पत्नी होली में मायके गई हुई थी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले एक ऑटो ड्रायवर ने सुसाइड कर लिया। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर लटके मिला। आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेजा गया है। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि शुभम मालवीय(32) निवासी बलाई मोहल्ला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह शुभम की मां कचरा फेंकने बाहर आई। इसके बाद शुभम के देर तक नही उठने पर आवाज दी। जबाव नहीं मिलने पर कमरे में झांकी तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद घर वालों को आवाज देकर बुलाया।
परिवार के मुताबिक पत्नी होली के त्योहार को लेकर मायके गई हुई थी। शुभम का एक बेटा भी है। परिवार में छोटा भाई तन्नू है जो कपड़े की दुकान पर काम करता है। परिवार ने शुभम की आत्महत्या के मामले में किसी तरह के पारिवारिक विवाद या बाहरी विवाद को लेकर इनकार किया है। शुभम ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इस बात की उन्हें भी जानकारी नही है।

Exit mobile version