इंदौर में आरक्षक का शव पेड़ से लटका मिला:डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में पदस्थ थे; पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के डीआरपी लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का शव रविवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह शनिवार से लापता था। पुलिसकर्मियों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर कई ग्रुपों में पोस्ट भी वायरल की थी।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अनुज जाट है, जो पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर में रहता था। वह शनिवार दोपहर से लापता था और अपनी बाइक से निकला था। इसके बाद से ही परिवार और दोस्त उसकी तलाश कर रहे थे। अनुज डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में पदस्थ थे और 2016 से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।
डिप्रेशन में था अनुज
अनुज शनिवार दोपहर पत्नी को 10 मिनट में एमटी शाखा से आने का कहकर निकला था। इसके बाद घर नही पहुंचा। इसके बाद उसका मोबाइल भी बदं मिला। मामले में अफसरो को भी जानकारी दी गई। परिवार के मुताबिक वह डिप्रेशन में थे। काफी समय से उनका उपचार चल रहा था। परिवार में छोटा भाई और परिवार आगरा में रहता है। यहां पत्नी और बच्चो के साथ वह रह रहा था। अनुज के चाचा का बेटा भी पुलिस विभाग में है।

Exit mobile version