इंदौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई:फ्लैट से बेच रहा था हरियाणा से लाई शराब, 21 पेटी बीयर, 2 पेटी रेड लेबल व्हिस्की जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आबकारी विभाग की टीम ने 21 पेटी बीयर और 2 पेटी रेड लेवल विस्की बरामद की है। हरियाणा से लाई गई यह शराब इंदौर में एक फ्लैट से बेची जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी की टीम ने फ्लैट पर दबिश दी, तो आरोपी नीतेश वहीं मिला। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। मामले में नीतेश के दो साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी नीतेश पिता मुकेश फ्लैट से शराब की सप्लाई कर रहा था। टीम ने आरोपी को पकड़ते हुए फ्लैट की सर्चिंग की, तो बीयर की बोतलें और केन मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक ऑटो में भी कुछ माल छिपाकर रखा गया है। टीम ने ऑटो और फ्लैट से 21 पेटी बीयर, 2 पेटी रेड लेवल विस्की बरामद कर ली। जानकारी मिली है कि नीतेश पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल था।

Exit mobile version