इंदौर में आज शनिवार को उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री ‍‍विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में होगा मुख्य कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आज एक नवम्बर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस उल्लास और उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री ‍‍कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में लता मंगेशकर सभागृह राजेंद्र नगर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। जिले में एक नवम्बर को प्रमुख शासकीय भवनों में रोशनी की जायेगी। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये गये है कि वे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में स्वयं के साथ अपने समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति भी ली जाये।

Exit mobile version