इंदौर। मोबाइल की एक क्लिक पर ठगी और ओटीपी की एक चूक पर लाखों उड़ाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने करारा वार किया है। इस वार का नाम है ‘Cyber Protector’—और इसके पीछे दिमाग हैं अति पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा विमोचित यह पुस्तक आम आदमी के लिए डिजिटल ढाल है। ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेल और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों को दंडोतिया ने असली केस स्टडी के साथ इतनी सरल भाषा में समझाया है कि हर पाठक खुद को ठगों से एक कदम आगे पाएगा।
इंदौर पुलिस का साफ संदेश है—डर नहीं, जानकारी रखो। सतर्क रहो, सुरक्षित रहो।
