03 अक्टूबर को हेल्पलाइन पर आई 23 शिकायतें
इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।
उक्त हेल्पलाइन पर कल 03.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 23 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 12 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 11 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-
- अवैध रूप से वाहन पार्किंग जिससे यातायात बाधित होना।
- जाम लगने के संबंध में।
- सिग्नल बंद होने व उनका टाइम कम होने संबंधी।
- वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।
- लेफ्ट टर्न बाधित करने संबंधी।
- नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।
- तेज व कर्कश ध्वनि के हॉर्न बजाकर गाड़ी चलाने संबंधी।
उक्त 23 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर 12 का त्वरित निराकरण कर, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 11 शिकायतों में से कुछ में बताए वाहनों की पहचान कर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक कुल 266 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 234 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 32 शिकायतों में से अधिकतर कुछ इस प्रकार की है-
- गली व रोड़ सकरी होने से यातायात अवरुद्ध।
•सिग्नल खराब या टाइमिंग कम होने।
•लेफ्ट टर्न की जगह कम होने।
•दुकानदारों द्वारा अवैध निर्माण से ट्रैफिक बाधित।
उक्त शिकायतों पर भी अन्य विभागों से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर सूचना दें।
