120 साउथ तोड़ा जीवन रेखा मार्ग में बगैर अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था और बीम कॉलम के लिए खुदाई कर दी गई। इसके चलते पास में बना 121 मकान नंबर जर्जर व खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। निगम की टीम द्वारा तत्काल 18 अगस्त को नोटिस जारी कर जर्जर हो चुके मकान को खाली करवाया।
कमिश्नर शिवम वर्मा ओर एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया के निर्देश पर भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने मौके पर मौजूद रहकर मकान खाली करवाया था। वो ही मकान आज यानी बुधवार को भरभरा कर गिर गया। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। निगम की सूझ बुझ से बड़ा हादसा टल गया।
