इंदौर डीआईजी ऑफिस में पुलिस जवान ने खाया जहर:बेटी की मौत से मानसिक रूप से था परेशान; एमवाय में कराया गया भर्ती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मानपुर में पदस्थ एक पुलिस जवान ने सोमवार दोपहर डीआईजी परिसर रीगल पर जहर खा लिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी मदद की। छोटी ग्वालटोली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। जवान को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया है। छोटी ग्वालटोली टीआई संजू कामले के मुताबिक, घटना सोमवार करीब 4 बजे के आसपास की है। बेटी ईशा की रेल दुर्घटना में हुई मौत के मामले से दुखी जवान गजराज सिंह सिकरवार ने जहर खा लिया। बताया गया कि आरक्षक ने कुछ समय पहले विभागीय अधिकारियों को एक आवेदन भी दिया था, जिसमें उसने व्यक्तिगत समस्याओं और मानसिक तनाव का उल्लेख किया था।
अधिकारियों ने कहा कि आवेदन की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी कार्यालय परिसर में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस अफसरों ने तुरंत ली। वहीं मानपुर थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की गई। बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी की बाणगंगा इलाके में रेल दुर्घटना में मौत हुई थी। इसे लेकर भी गजराज परेशान थे। उन्होंने पुलिस अफसरों से जांच करने की बात कही थी।

Exit mobile version