इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद घर पर किया पथराव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एमआईजी थाना इलाके के सेठी नगर में एक नाबालिग की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव किया और आस-पास रखीं गाड़‍ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसकी हत्या हुई उसका नाम अमन पुत्र घनश्याम कुशवाह बताया गया है। आरोपी पथराव करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

मृतक अमन कुशवाह और सीसीटीवी में पथराव करते आरोपी।

 इंदौर। इंदौर में एमआईजी थाना इलाके के सेठी नगर में एक नाबालिग की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव किया और आस-पास रखीं गाड़‍ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसकी हत्या हुई उसका नाम अमन पुत्र घनश्याम कुशवाह बताया गया है। आरोपी पथराव करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर सभी की तलाश कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। रिक्शा और कार के कांच फोड़ दिए गए। सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

- Advertisement -

Exit mobile version