इंदौर की स्वच्छता एवं सुंदरता को धूमिल करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता और सुंदरता को धूमिल करने वालों के विरुद्ध निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झोनल अधिकारी श्री तन्मय सिंह एवं मुख्य CSI श्री अभिषेक जादौन द्वारा झोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 74 में कार्यवाही की गई। स्टैंजा लिविंग हॉस्टल द्वारा भंवरकुआं से आईटी पार्क चौराहा एवं इंद्रपुरी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क के सेंट्रल डिवाइडर पर अवैध रूप से बैनर–पोस्टर लगाए गए थे। नियम विरुद्ध कार्यवाही पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कुल ₹35,000 (पैंतीस हजार रुपए) का चालान किया गया। नगर निगम इंदौर द्वारा नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की जाती है कि शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्य को बनाए रखने में सहयोग करें तथा नियमों का पालन करें।

Exit mobile version