आबकारी इंदौर, वृत बालदा कालोनी की बडी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

57.78 बल्क लीटर मदिरा के साथ पेशेवर आरोपी गिरफ्तार, टू-व्हीलर जब्त

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर इंदौर श्रीमान आशीष सिंह सर के आदेश,सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर श्री अभिषेक तिवारी सर के निर्देशन, कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एव सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/04/2024 को मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी वृत्त बाल्दा कालोनी इंचार्ज/उपनिरीक्षक मीरा सिंह ने इंदौर के भंवरकुआं थाना अन्तर्गत कृष्णा गार्डन के सामने गणेश नगर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर स्कूटर क्रमांक Mp-09Uv9735 पर जा रहे पेशेवर आरोपी प्रदीप जाधव पिता हरि सिंह जाधव उर्फ हरिनारायण जाधव, उम्र 24 वर्ष,साकिन-73 गाधीनगर,थाना-भंवरकुआ, इंदौर को रोक कर तलाशी ली गई तो कुल 321 पांव,मात्रा-57.78 बल्क लीटर मदिरा बरामद हो गई , जिसके संबंध में आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।तब 75 हजार कीमत की मदिरा और 70 हजार मूल्य की स्कूटर,कुल कीमत 1लाख 45 हजार की जब्त कर पेशेवर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है । आरोपी प्रदीप जाधव लंबे समय से पैकारी में लिप्त रहा है उसके खिलाफ पूर्व में भी इंदौर के थाना राजेन्द्र नगर और थाना भंवरकुआं समेत आबकारी वृत्त बालदा कालोनी में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हो चुके हैं।

सराहनीय भूमिका
यह कार्यवाही वृत बालदा कॉलोनी प्रभारी/ आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीरासिंह के द्वारा की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक बब्लू सिसोदिया, पंकज, भूमिका और वाहन चालक अंकित जोशी का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version