आटा चक्की में फंसी साड़ी, महिला की मौत:काम के दौरान हुआ हादसा; खजराना में पत्नी से विवाद में पति ने सुसाइड किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा में रहने वाली 70 वर्षीय महिला की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि 21 नवंबर को काम के दौरान उनकी साड़ी आटा चक्की में फंस गई थी। इसके बाद से एमवाय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार चंद्रकांता, पति राधेश्याम भाटी निवासी महूनाका, की एमवाय अस्पताल में भर्ती थी। परिवार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वे आटा चक्की में गेहूं पीस रही थीं, तभी उनकी साड़ी मशीन में फंस गई। साड़ी गले में फंदा बनने से वे गिर पड़ीं।
परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें एमवाय रेफर किया गया। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, चंद्रकांता का आटा चक्की का पुश्तैनी व्यवसाय था। उनके पति भी यही काम करते हैं। परिवार में एक बेटा है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Exit mobile version