अहिल्याश्रम क्रमांक-2 में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर जारी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम क्रमांक-2 में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत खेलकूद, लेखन सहित कई तरह की गतिविधियां आयोजित कर छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक हलवे ने बताया कि विद्यालय में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, कहानी-कविता लेखन, लोक नाट्य, रांगोली, चित्रकला एवं विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, रस्सीकूद, खो-खो, चेयर रेस सहित सितोलिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Exit mobile version