अफवाहों के बीच महू में शांति, अब तक नौ एफआईआर, उपद्रवियों की तलाश कर रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मंगलवार शाम को फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शाम को पत्ती बाजार में विवाद व पथराव की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। नगर में फिलहाल 300 से अधिक पुलिस बल तैनात है।
पुलिस की भी कार्रवाई लगातार जारी है।
50 से ज्यादा नामजद आरोपित बनाए गए हैं।
दो पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
महू शहर में रविवार रात भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद निकाले गए जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद शांति बनी हुई है। शहर में अफवाहों का दौर जारी है। साथ ही पुलिस की भी कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक नौ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। इसमें 50 से ज्यादा नामजद आरोपित बनाए गए हैं। दो पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस सीसीटीवी-व वीडियो से आरोपितों की पहचान कर रही है। एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी ने बताया कि मंगलवार को 10 आरोपितों को जेल भेजा गया था।
बुधवार को एक और आरोपित को जेल भेजा गया है। उपद्रव में शामिल दो आरोपितों पर मंगलवार को रासुका की कार्रवाई भी की गई थी।
आगे और भी आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार शाम को फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
शाम को पत्ती बाजार में विवाद व पथराव की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। नगर में फिलहाल 300 से अधिक पुलिस बल तैनात है।
साथ ही 10 पेट्रोलिंग वाहन भी चल रहे हैं। इसमें पांच वाहन दिन और पांच वाहनों से रात में पेट्रोलिंग की जा रही है। बुधवार को नगर में शांति बनी रही। होली के त्योहार की भी रंगत बाजार में नजर आई।

Exit mobile version