अधिकारियों पर की अनावश्यक टिप्पणी, दो पटवारी सस्पेंड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने वाले दो पटवारियों को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत यह कार्रवाई की गई है। पहला मामला राऊ तहसील के पटवारी चेतन उपाध्याय का था। शुक्रवार को एक सोशल मीडिया ग्रुप पर उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी की थी। वरिष्ठ अधिकारी ने चैट के स्क्रीन शॉट लेकर शिकायत की। इसे सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें निलंबित करते हुए भू-अभिलेख कार्यालय में अटैच करने के आदेश दिए। दूसरा मामला सांवेर तहसील के पटवारी धर्मेंद्र गुप्ता का है। उन्होंने भी किसी अन्य प्लेटफार्म पर अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्हें भी निलंबित करते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

Exit mobile version