अंतदेर्शीय मात्स्यिकी और जल कृषि सम्मेलन 13 जून को इन्दौर में ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अंतदेर्शीय मात्स्यिकी और जल कृषि सम्मेलन 13 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्यपालन, पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री जॉर्ज कुरियन तथा डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल सहित 14 अलग-अलग राज्यों के मछली पालन मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। उक्त कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर स्कीम नम्बर-78 विजय नगर में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा

Exit mobile version