✓क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में बड़वानी जिले का अवैध फायर आर्म्स तस्कर आरोपी गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से 08 पिस्टल मय मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटर साइकिल जब्त।

✓आरोपी अवैध फायर आर्म्स बड़वानी जिले से लाकर इंदौर शहर में सप्लाई करने का था इरादा।

✓क्राईम ब्रांच द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित अन्य साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, संलिप्तता के आधार पर संबंधित के विरुद्ध भी की जाएगी कार्यवाही।

अपराध क्रमांक- 109/2025

- Advertisement -
 *धारा-  25(1–AA), 27 आर्म्स एक्ट*   

घटना दिनांक – 6/6/2025

घटना स्थल– Hp पेट्रोल पंप के सामने राऊ–राजेंद्र नगर रोड

आरोपी का नाम : (1). अशोक उम्र 25 वर्ष निवासी जिला बड़वानी(म.प्र.)

(आरोपी बेरोजगार है और पूर्व में मजदूरी करना बताया, जल्दी रुपए कमाने की नियत से प्लास्टिक की बौरी में अवैध फायर आर्म्स भरकर शहर में आर्म्स की तस्करी के इरादे से आना कबूला।)

जब्त माल का विवरण : 08 देशी पिस्टल मय मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटर साइकिल

घटना का विवरण :- इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध फायर आर्म्स तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिए गए थे , इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच के द्वारा मुखबिर सूचना पर Hp पेट्रोल पंप के सामने राऊ–राजेंद्र नगर रोड से आरोपी (1). अशोक उम्र 25 वर्ष निवासी जिला बड़वानी(म.प्र.) को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास मिली सफेद रंग की प्लास्टिक की बौरी में 08 देसी पिस्टल मय मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस मिले जिसके संबंध में आरोपी से वैध लायसेंस पूछते नहीं होना बताया, आरोपी के कब्जे से 08 पिस्टल मय मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटर साइकिल सहित जब्त कर थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक- 109/2025 धारा- 25(1–AA), 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version