● मोबाइल पर बात करने पर रोका, तो कैमरे के 22 चालान और निकले।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया व टीम यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09NK 5344 के चालक दानिश खान को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए रोका एवं पीओएस मशीन से गाड़ी का डेटा सर्च करने पर उक्त चालक के 22 चालान आईटीएमएस कैमरों के पेंडिंग पाए गए। पन्द्रह चालान कोर्ट में जा चुके थे तो सात चालान का जुर्माना मौके पर भरवाए गया। बाद वाहन चालक को नियमो का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।

Exit mobile version