◆ साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता हतु इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का एक और अभिनव प्रयास।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

साइबर फ्रॉड जैसे डिजिटल अरेस्ट आदि के प्रति जनजागृति के लिए तैयार की गई है एक नाट्य रूपांतरित शार्ट वीडियो फ़िल्म

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने शार्ट वीडियो फ़िल्म लांच कर, दिया सभी को सतर्क व जागरूक रहने का संदेश।

इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में नगरीय पुलिस द्वारा लोगो को डिजिटल अरेस्ट आदि जैसे विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखने वाली बातों के प्रति जागरुक करने के लिए एक नाट्य रूपांतरित वीडियो फिल्म वॉक प्रोडक्शन इंदौर के सहयोग से तैयार की गई है।उक्त फ़िल्म को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 03-06-25 को लांच करते हुए सभी को ये संदेश दिया कि, उक्त फ़िल्म बनाने का उद्देश्य लोगो मे विभिन्न साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अऱेस्ट आदि के प्रति जागरुकता लाना ही है।

- Advertisement -

अतः हमेशा सतर्क व जागरूक रहे और अपनी निजी जानकारी कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।

Exit mobile version