होटल ले जाकर संबंध बनाए, फिर शादी से मुकरा, बोला- मैं तो एंजॉय कर रहा था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कंपनी मालिक के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साल 2023 में वह होटल में ले जाकर संबंध बनाए।
इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कंपनी मालिक के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रियांशु के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह साल 2022 से आरोपी के पिता की कंपनी में काम करती थी। इस दौरान प्रियांशु से दोस्ती हुई। उसने कुंडली भी मांगकर पंडित को दिखाई। साल 2023 में वह होटल में लेकर गया। वहां मेरे साथ संबंध बनाए।
शादी से मुकरा
पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को मैंने शादी की बात की। उसने साफ इनकार कर दिया। वह कहने लगा कि सिर्फ एंजॉय कर रहा था। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version