सफाई और श्रमदान के माध्यम से दिया गया अभियान को नया स्वरूप।
इंदौर जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान” को उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत समाज का हर वर्ग अपने-अपने स्तर से राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिले के गाँवों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई श्रमदान के माध्यम से अभियान को नया स्वरूप और नयी गति दी गई। इस अवसर पर गाँवों में तिरंगा यात्राएं भी निकाली गई। स्वच्छता के लिये श्रमदान एवं तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। अभियान में स्कूली विद्यार्थी भी उत्साह के साथ सहभागिता दे रहे हैं। अभियान अवधि में गाँवों के सभी सार्वजनिक स्थलों एवं परिसरों को स्वच्छ बनाये रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में पंचायतें जनसहभागिता के माध्यम से सफाई अभियान निरन्तर चला रही। ग्राम पंचायत कलीबिल्लोद, शाहपुरा, धन्नड, तिल्लोरे खुर्द सहित सभी गाँवों में स्वच्छता आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई है।
