हनीमून मिस्ट्री मामले मे शिलांग कोर्ट में विपिन के हुए बयान जेल में बंद सोनम और राज को वीडियो कांफ्रेंस में पहचाना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी के हत्याकांड में लगातार दूसरे दिन उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी के बयान दर्ज हुए। जेल में बंद मृतक राजा की पत्नी आरोपी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज व अन्य तीन आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस पर लिया गया। कोर्ट में भाई से पूछा कि क्या आप आरोपी सोनम, राज व अन्य को जानते हैं। भाई ने सभी की तस्वीर देखी, जिसमें सोनम, राज को पहचाना, वहीं अन्य बीन आरोपियों को पुलिस, मीडिया के माध्यम से सामने आई तस्वीर के आधार पर पहचानने की बात कही। बयान दर्ज होने के बाद राजा के बड़े भाई से आरोपी पक्ष के वकील ने भी सवाल किए, जो जवाब सामने आए उसे कोर्ट में रिकॉर्ड पर लिया गया।

ज्ञात हो कि 23 मई को शिलांग के टूरिस्ट प्लेस में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी। केस में राजा की पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, वहीं राज के तीन साथी गिरफ्तार हुए थे ये सभी आरोपी वर्तमान में शिलांग की जेल में बंद है

Exit mobile version