हथियार के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


विजय नगर पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को शहीद पार्क के पास रिंग रोड पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा था। आरोपित आसिफ मिर्जा निवासी रिया था। आरोपित ने बताया कि हथियार 25 हजार रुपये में सहदेव केवट निवासी कामतपुरा, बड़वानी से खरीदा था। इस पर कार्रवाई करते हुए सहदेव को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थानों में अपराध दर्ज हैं।

Exit mobile version