स्कूल के स्टूडेंट्स ने दी सायबर जागरूकता की परीक्षा, अव्वल आने वाले 10 बच्चों को मिला पुरस्कार व सम्मान।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

● इंदौर पुलिस ने एनी बिसेन्ट स्कूल में सोशल मीडिया सुरक्षा पर क्विज आयोजित कर, स्टूडेंट्स को किया, सायबर जागरूक बनने के लिए प्रेरित।

इंदौर- सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक” जनसंवाद अभियान के परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त नागरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार निरंतर रूप से किया जा रहा है।

उक्त सेफ क्लिक अभियान के तहत आज 04.02.25 अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया ने टीम के साथ एनी बिसेन्ट स्कूल में पहुँचकर, विभिन्न सायबर फ्रॉड के तरीकों व उनसे बचने के लिए ध्यान रखने वाली बातों के साथ सायबर हेल्पलाइन व पोर्टल के बारे में बताया।
साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर तैयार की गई एक क्विज प्रतियोगिता को, स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया गया।
स्टूडेंट्स ने उक्त प्रश्नोत्तरी को पूरी गंभीरता से हल किया, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र छात्रओं को पुलिस टीम ने पुरस्कृत कर उनका सम्मान भी किया गया।

Exit mobile version