स्कूल के दोस्त पर रेप का केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ पुलिस ने स्कूल के दोस्त पर एक युवती की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम अभिषेक बनिया पर है। युवती ने बताया कि वह उसे तीन साल से जानती है। वह स्कूल का दोस्त है। उससे बातचीत को लेकर परिवार को जानकारी लगी थी तो उन्होंने बात करने से रोक दिया था। 2 जनवरी को पीड़ित एलआईजी से काम निपटाकर अपने घर जा रही थी। गली में अभिषेक मिला। उसने कहां कि शादी करूंगा तुम साथ में चलो। वहां से बातचीत कर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी घर ले गया। यहां पर दो दिन तक साथ रखा। इसके बाद शनिवार को भंवरकुआ चौराहे पर छोड़कर चले गया। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची तो परिवार के लोगो ने पूछताछ कि घटना सामने आई। परिवार अपने साथी युवती को लेकर थाने पहुंचा और अभिषेक पर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version