स्कूली छात्राओं से सिटी बस में छेड़छाड़,अश्लील हरकत,वीडियो बनाने का मामला आया , ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


बस में चढ़ने के दौरान आरोपित गलत ढंग से हाथ लगाते है। बुधवार को इसकी शिकायत करने पर दोनों को दंडित किया गया था। स्कूल से छुटने के बाद आरोपितों ने शाम 5 बजे बस में बैठाने से इनकार कर दिया। छात्राएं दूसरी बस से आईटी पार्क तक पहुंची और बस का इंतजार किया। साजिद और महेश ने उनके साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने लगे।
इंदौर। स्कूली छात्राओं से सिटी बस में छेड़छाड़,अश्लील हरकत,वीडियो बनाने और धमकाने का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर बस से चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने बस स्टाप पर बैड टच करने का आरोप भी लगाया है।
12वीं की छात्रा ने केस दर्ज करवाया
पुलिस के मुताबिक शासकीय मालव कन्या विद्यालय में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने केस दर्ज करवाया है।
सिटी बस(एमपी 09डीक्यू 8641) के चालक साजिद और कंडक्टर महेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह तेजाजी नगर बस स्टाप से बस में बैठती है।
उसका पास बना हुआ है। बस में चढ़ने के दौरान आरोपित गलत ढंग से हाथ लगाते हैं।
बुधवार को इसकी शिकायत करने पर दोनों को दंडित किया गया था।
स्कूल से छुटने के बाद आरोपितों ने शाम 5 बजे बस में बैठाने से इनकार कर दिया।
छात्राएं दूसरी बस से आईटी पार्क तक पहुंची और बस का इंतजार किया।
साजिद और महेश ने उनके साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने लगे।
एक छात्रा का मास्क हटाने की कोशिश की।
पीड़िताओं ने एकमत होकर थाने में शिकायत की और दोनों को गिरफ्तार करवा दिया।

Exit mobile version