स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां हो रही हैं। अनेक माध्यमों से स्वच्छता के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मगरखेड़ी में बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्ण गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ एक ओर सांस्कृतिक मूल्यों को समझाया गया एवं स्वच्छता को जीवन मूल्यों से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया। गरबा पंडाल को प्लास्टिक फ्री रखा गया। साथ ही शासकीय हाई स्कूल रेवती, सांवेर में छात्र-छात्राओं ने हाथ धोकर स्वच्छता का संदेश दिया और विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लिया।
