सुसाइड नोट:बार-बार फेल हो रहा था, पास होने के दबाव में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर में 12वीं के छात्र ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बार-बार फेल हो रहा था। अगले महीने से परीक्षा शुरू होने वाली है, इसलिए उस पर पास होने का दबाव था। उसने सुसाइड नोट में खुद को अच्छा नहीं बताया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम कृश (19) पिता संजय यादव निवासी यादव नगर है। परिजन ने बताया, उसने फांसी लगाई तब मां और बहन किसी कार्यक्रम में घर से बाहर गए थे। पिता लौटे तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांका तो वह फंदे पर दिखा। परिजन के मुताबिक वह बार-बार फेल हो रहा था, उस पर पढ़ाई का दबाव था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, सभी दोस्त और फैमिली अच्छे हैं। न मैं अच्छा भाई बन पाया औ न अच्छा बेटा। सभी को प्यार।

Exit mobile version