सीतलामाता बाजार:दोपहर 1 से रात 9 बजे तक कार, रिक्शा व ठेलों के प्रवेश पर रोक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा बाजार के बाद अब सीतलामाता बाजार में व्यापारियों की सहमति बन गई है। बुधवार को एक बार फिर उन्होंने बैठक ली और निर्णय लिया है कि यहां दोपहर 1 से रात 9 बजे तक कार, ठेले, लोडिंग और ऑटो व ई-रिक्शा की एंट्री बंद होगी। जल्द ही यहां बैरिकेड्स लगाकर व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
सीतलामाता बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमा पंजवानी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद हमने बुधवार को निगम और अन्य विभागों के साथ बैठक की। तय किया कि गोराकुंड से जवाहर मार्ग वाले रूट पर यातायात सुधारा जाएगा।
इसके चलते दोपहर 1 से रात 9 बजे तक कुछ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर गार्ड्स तैनात किए जाएंगे। व्यापारियों ने भी सहमति जताई है कि वे फुटपाथ पर न तो डमी लगाएंगे और न ही डिस्प्ले रखेंगे। उनकी गाड़ियां पार्किंग में लगेंगी। इससे दुकानों के आगे ग्राहकों की गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। हालांकि ग्राहकों को भी गोराकुंड चौराहे वाली पार्किंग के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे असुविधा से बच सकें

Exit mobile version