सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों को गंभीरता से करें निराकृत।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आवेदनों के निराकरण में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर होगी कार्यवाही।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली समीक्षा बैठक।
__
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा है कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों को गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में सकारात्मक रूप से निराकृत करें। आवेदनों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही और उदासीनता बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में ‍विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सोमवार तक का समय देते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रकरण इस अवधि में निराकृत करें। आगामी मंगलवार को पुन: समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों के निराकरण को अधिकारी अपने शासकीय ‍दिनचर्या में शामिल करें। कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों को देखें। गंभीरता के साथ अध्ययन करें। आवेदकों से चर्चा करें। यथासंभव प्रकरण उसी ‍‍दिन निराकृत भी करें। प्रयास करें कि आवेदनों का निराकरण सकारात्मक हो। सभी अधिकारी 50 दिन से अधिक अवधि के लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।

Exit mobile version