
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री अरविंद तिवारी द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों को शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए है।
रोबोट चौराहा पर सूबेदार राजू सांवले व टीम द्वारा यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था इस दौरान सिटी बस क्रमांक एमपी 09पीए 0426 के चालक द्वारा रेड लाइट का उल्लंघन करने पर रोका गया तो पाया कि बस चालक शराब के नशे में है सूबेदार राजू सांवले द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात बस चालक द्वारा नियमों की अवहेलना करने, रेड लाइट का उल्लंघन करना व शराब के नशे में वाहन चलाने पर बस को जप्त कर थाना विजयनगर खड़ा किया गया।
